14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election 2018: … तो हनुमान बेनीवाल के ये स्टार प्रचारक मचाएंगे धमाल! RLP के लिए करेंगे वोट अपील

Rajasthan Assembly Election 2018: https://www.patrika.com/rajasthan-news/
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 22 Nov 2018, 12:00 PM IST

Rajasthan election 2018: Hanuman Beniwal RLP Star campaigners

जयपुर।

खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और उनके प्रत्याशियों के प्रचार के लिए भी स्टार प्रचारक दिख सकते हैं। बीजेपी और कांग्रेस जैसी प्रमुख राजनीतिक पार्टियों की तरह ही बेनीवाल की पार्टी के लिए भी देश की कुछ जानी-पहचानी शख्सियतें वोट अपील करती दिखाई दे सकती हैं। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक़ पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, मुक्केबाज विजेंद्र सिंह सहित कई खिलाड़ी वतौर स्टार प्रचारक बेनीवाल की पार्टी में राजस्थान आ सकते हैं।

बेनीवाल ने भी कहा है कि उनकी पार्टी इन खिलाड़ियों से संपर्क में है। जल्द ही पार्टी प्रत्याशियों के बीच ये प्रतिष्ठित लोग देखे जा सकते हैं। बेनीवाल ने कहा कि हाल फिलहाल उनकी पार्टी का एक ही स्टार प्रचारक है, और वो खुद हैं। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी के कम से कम 40 प्रत्याशी जीत रहे हैं।

hanuman beniwal RLP Star campaigners" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/11/22/1_9_3743789-m.jpg">

बेनीवाल ने कहा कि उन्होंने प्रत्याशियों को साफ हिदायत दी है कि फिल्मी या टीवी कलाकारों को प्रचार के लिए आमंत्रित नहीं किया जाए। पार्टी प्रचार के लिए सिर्फ उन हीरो काे ही आमंत्रित करेगी, जो देश के लिए या तो मैडल जीतकर आए हों या फिर नाम रोशन करके आए हों। इनमें गीता-बबिता फोगाट फैमिली को आमंत्रित करने के ऑप्शन भी प्रत्याशियों को दिए गए हैं।


बीजेपी के स्टार प्रचारक पीएम मोदी का रहेगा तूफानी दौरा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 नवंबर से स्टार प्रचारक के तौर पर भाजपा की ओर से राजस्थान विधान सभा चुनाव के रण में आकर प्रदेश में भाजपा की चुनावी बिसात बिछाऐंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्टार प्रचारक के तौर पर उन एक दर्जन विधान सभा क्षेत्रों में अपनी सभाएं करेंगे जहां पार्टी बीते चुनावों में कमजोर साबित हुई है।


पीएम नरेन्द्र मोदी की चुनावी सभाओं का कार्यक्रम भी इसी तरह से तैयार किया गया है कि कम से कम समय में ज्यादा से ज्यादा कमजोर स्थिति वाले विधान सभा क्षेत्रों में उनकी जन सभाएं कराई जा सकें। पीएम मोदी राजस्थान में पांच दौरे कर एक दर्जन से ज्यादा जन सभाओं को संबोधित करेंगे।


पीएम मोदी के राजस्थान दौरे के अंतिम दिन यानि 4 दिसंबर को जयपुर में जन सभा को संबोधित करेंगें। उधर बडे नेताओं के दौरे के लिए बनी भाजपा प्रवास समिति के नेता पीएम मोदी की जन सभाओं के स्थान तय करने में जुटे हैं।
भाजपा प्रवास समिति से मिली जानकारी के अनुसार 25 नवंबर को पीएम मोदी अपनी पहली चुनावी सभा अलवर में करेंगे। इसके बाद 26 नवंबर को भीलवाडा, बांसवाडा के बेणेश्वर धाम और कोटा में जन सभा करेंगे। इसके बाद 28 नवंबर को नागौर और भरतपुर,3 दिसंबर को जोधपुर और 4 दिसंबर को हनुमानगढ—सीकर में जन सभा को संबोधित करेंगे।


भाजपा प्रवास समिति के अनुसार पीएम नरेन्द्र मोदी 25 नवंबर से लेकर 4 दिसंबर तक पांच दिन राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पांच दिन में 15 से 20 जन सभाओं को संबोधित करेगे। पार्टी का कहना है कि संभागवार सभाएं इस तरह से होंगी कि आस पास के जिलों के 15 से 20 विधान सभा क्षेत्रो के लोग आसानी से सभा स्थल तक पहुंच सकें।

पीएम नरेन्द्र मोदी का राजस्थान में आखिरी चुनावी दौरा 4 दिसंबर को होगा। दौरे के अंतिम दिन ही जयपुर में चुनावी सभा होगी। पार्टी केवरिष्ठ पदाधिकारी जयपुर में पीएम नरेन्द्र मोदी की सभा के लिए जगह की तलाश कर रहे हैं। पीएम मोदी के प्रदेश दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा में प्रतिदिन एक दर्जन से ज्यादा बैठकें हो रही हैं।

...इधर कांग्रेस के स्टार प्रचारक तोड़ेंगे हार का क्रम!
विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की घोषणा और नामांकन के साथ ही कांग्रेस ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। वैसे तो पार्टी सभी 200 सीटों पर प्रचार के लिए अपने बड़े नेताओं को भेज रही है, लेकिन पार्टी का खास फोकस उन 25 विधानसभा सीटों पर है, जहां लगातार तीन बार पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है।

जानकारों की माने तो कांग्रेस आलाकमान ने इसके लिए एक खास रणनीति तैयार की है। पार्टी इन सीटों पर ज्यादा से ज्यादा स्टार प्रचारकों की सभाएं और रोड शो कराने के मूड में हैं। पार्टी नेताओं का मानना है कि स्टार प्रचारकों के जरिए इन सीटों पर हार-जीत के समीकरण बदल सकते हैं। ऐसे में इसी को ध्यान में रखते हुए इन सीटों पर स्टार प्रचारकों की ज्यादा से ज्यादा सभाएं और रोड शो का कराने का कार्यक्रम तय किया जा रहा है।


सूत्रों की माने तो एआईसीसी में इस पर मंथन भी चल रहा है कि इन सीटों पर पार्टी के सभी 40 स्टार प्रचारकों को उतारा जाएगा। बताया जाता है कि जिन स्टार प्रचारकों की जनता में लोकप्रियता है, इन स्टार प्रचारकों की एक-एक विधानसभा क्षेत्र में दो-दो सभाएं और रोड शो कराने की तैयारी की जा रही है। एआईसीसी नेताओं के साथ ही प्रदेश की कांग्रेस कैंपेन कमेटी भी प्रचार का खाका तैयार करनें जुटी है।