चुनाव में 224 मतदान केन्दों के सुपरविजन व निगरानी के लिए क्षेत्र में 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इनका मतदान केन्दों पर 3 दिन का दौरा बुधवार को समाप्त हो गया। इस दौरान इन्होंने मतदान केंद्रों पर भौतिक सुविधाओं की जायजा रिपोर्ट निर्वाचन अधिकारी मुकुट चौधरी को दी है। चुनाव के लिए गठित मतदान दलों का 9 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक राजकीय एलबीएस महाविद्यालय परिसर में प्रशिक्षण होगा। मतदान केन्द्रों में से 61 मतदान केंद्र संवेदनशीन व अति संवेदनशील चिन्हित किए गए हैं। मतदाताओं को जोड़ने की ऑनलाइन प्रक्रिया अभी चल रही है, इसलिए आने वाले दिनों में मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। एसडीएम ने बताया कि एक अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं। इससे वे आगामी विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे।