25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Elections 2023 : BTP की दूसरी लिस्ट जारी, जानें 3 उम्मीदवारों के नाम

Rajasthan Elections 2023 : BTP की दूसरी लिस्ट जारी, जानें 3 उम्मीदवारों के नाम

BTP Second list released : भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP) ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर सबको चौंका दिया। जानें 3 उम्मीदवारों के नाम।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 26 Oct 2023, 3:07 PM IST

btp.jpg

BTP Second List Released

Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 25 नवम्बर को वोटिंग होगी। भाजपा-कांग्रेस ने अभी तक दो लिस्ट जारी की है। इसी बीच आज गुरुवार को भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP) ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर सबको चौंका दिया। राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष डॉ. वेलाराम घोगरा ने आज गुरुवार को तीन उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। जिसमें उदयपुर की गोगुंदा से शंकरलाल पारगी, बांसवाड़ा के घाटोल से धीरजमल निनागा और बांसवाड़ा से भगवती लाल डिंडोर को टिकट दिया है। 16 अक्टूबर को BTP ने राजस्थान की 9 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। इस प्रकार अभी तक बीटीपी ने कुल 12 प्रत्याशियों के नामों का एलान किया है। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. वेलाराम घोगरा ने कहा है कि वह राजस्थान चुनाव में 23 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे। जल्द ही तीसरी सूची भी आएगी।

BTP की पहली सूची के नाम

खेरवाड़ा (उदयपुर) - प्रवीण परमार
बागीदोरा (बांसवाड़ा ) - बसंत गरासिया
चौरासी (डूंगरपुर) - रणछोड़ तबियाड
झाडोल (उदयपुर) - डॉ. देव डामोर
कुशलगढ़ (बांसवाड़ा) - देवचंद मावी
मोरथला (झालावाड़) - राजकुमार कटारा
शिव (बाड़मेर) - तगाराम भील
बाली (पाली) - मुगलाराम
सलूम्बर - प्रकाश खराड़ी।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : भाजपा के MLA चंद्रभान सिंह आक्या को सीपी जोशी का प्यार भरा जवाब

चुनाव 2018 में भारतीय ट्राइबल पार्टी ने 2 सीट पर जीता था चुनाव

भारतीय ट्राइबल पार्टी ने 2018 में राजस्थान में 11 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। जिनमें में दो उम्मीदवार राजकुमार रोत (चौरासी) और रामप्रसाद (सागवाड़ा) को जीत मिली थी।

राजस्थान चुनाव : 25 नवंबर को वोटिंग, 3 दिसंबर रिजल्ट

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होंगे। सभी 200 सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग होगी। राजस्थान विधानसभा चुनाव रिजल्ट 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : BSP की एक और लिस्ट जारी, जानें 4 उम्मीदवारों के नाम