भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा है कि प्रियंका गांधी लिफाफों की बात करती है। कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार का लिफाफा है, जिसमें काला धन भरा हुआ है और यह जनता के लिए खाली है। राजनीति में इनका लक्ष्य जनता की सेवा नहीं, सिर्फ लिफाफा प्राप्त करना ही रहा है। थोथी घोषणाएं करके जनता को किर्षित करते हैं और चुनाव के कुछ महीने पहले राहत की योजनाएं लाकर चुनाव जीतने का प्रयास करते हैं। जनता समझदार है, वह इनकी असलियत जानती है। प्रधानमंत्री पर 21 रुपए के लिफाफे के झूठे आरोप लगाने वाली प्रियंका गांधी उनकी देवनारायण भगवान के प्रति भक्ति पर टिप्पणी करके सनातन धर्म का अपमान कर रही है।