9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Elections 2023 : आदर्श नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस को बड़ी राहत, दिग्गज पार्टी के प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

Aadarsh Nagar Assembly Seat : आदर्श नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने राहत की सांस ली। एक दिग्गज पार्टी के प्रत्याशी ने चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 22 Nov 2023, 11:09 AM IST

election.jpg

Rajasthan Elections 2023

Rajasthan Elections 2023 : आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ी राहत मिली है। पार्टी से बगावत कर आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे पार्षद उमरदराज मान-मनुहार के बाद चुनाव मैदान से हट गए हैं। मंगलवार देर रात उमरदराज ने चुनाव मैदान से हटने की घोषणा की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी रफीक खान का समर्थन किया है। इधर, उमरदराज के चुनाव मैदान से हटने से रफीक खान ने भी राहत की साथ ली है। उमरदराज के चुनाव मैदान में डटे रहने से कांग्रेस को अल्पसंख्यक वोटबैंक में नुकसान की आशंका थी। गौरतलब है कि उमरदराज को रफीक खान का धुर विरोधी माना जाता है।

रफीक को टिकट मिलने से नाराज होकर उमरदराज ने पार्टी से बगावत कर दी थी। उमरदराज को मनाने में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव विवेक बंसल की बड़ी भूमिका रही है। विवेक बंसल पिछले कई दिनों से लगातार उमरदराज के संपर्क में थे। उमरदराज और बंसल के रिश्ते मधुर बताए जाते हैं।

पप्पू कुरैशी बाद उमरदराज नाम वापस लेने वाले दूसरे उम्मीदवार

वहीं, चुनाव मैदान से हटने वाले उमरदराज दूसरे उम्मीदवार हैं। इससे पहले हवामहल से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पप्पू कुरैशी भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की समझाइश पर चुनाव मैदान से हट गए थे और अपना समर्थन कांग्रेस को दे दिया था।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : भाजपा के बड़े चेहरों को घर में घेरने की कांग्रेस की नई रणनीति, ये दो बड़े नेता भी करेंगे प्रचार

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान चुनाव में सबसे अधिक उम्र के प्रत्याशी का नाम जानें, उम्र जानकर हो जाएंगे हैरान