Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव जीतने वाले 199 नेताओं में से जो 10 सबसे धनी विधायक हैं उनमें तीन पूर्व राजपरिवार के सदस्य हैं। हालांकि इसमें जयपुर की दिया कुमारी शामिल नहीं हैं। आयकर रिटर्न में सबसे अधिक घोषित वार्षिक आय में दिया कुमारी नागौर विधायक हरेंद्र मिर्धा के बाद दूसरे स्थान पर हैं। शपथ पत्र के आधार पर सबसे धनी विधायक बीकानेर पूर्व से विधायक सिद्धि कुमारी हैं। उनकी चल व अचल सम्पत्ति 102 करोड़ से अधिक बताई गई है। सबसे कम सम्पत्ति संगरिया विधायक अभिमन्यु के पास है। उनके पास अचल सम्पत्ति नहीं है, उन्होंने एक लाख रुपए की चल सम्पत्ति बताई है। प्रदेश के 199 विधायकों में से 169 करोड़पति हैं। इनमें 101 भाजपा के विधायक हैं। कांग्रेस में 58 विधायक करोड़पति हैं। 8 निर्दलीयों में से सात करोड़पति हैं।