राजधानी में 20 नवंबर से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी या प्रियंका गांधी और इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो को लेकर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं। माना जा रहा है कि दोनों के रोड शो परकोटे में ही होंगे। भाजपा की तैयारी पीएम मोदी का 22 नवंबर को करीब 9 किलोमीटर का रोड शो कराने की है, जिसमें मालवीय नगर, आदर्श नगर, किशनपोल, हवामहल और सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र कवर किया जाएगा। इसी तरह कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी के लिए भी यही क्षेत्र चिन्हित किया जा रहा है। दोनों ही पार्टियों के लिए उक्त चारों विधानसभा क्षेत्र इस बार प्रतिष्ठा का विषय है। परकोटे से जुड़ी किशनपोल, हवामहल, आदर्श नगर सहित किशनपोल में पिछली बार चारों सीटें कांग्रेस ने भाजपा से छीन ली थी।