5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Government Orders : 1 जुलाई से जल संसाधन विभाग में होगी कार्मिकों की डिजिटल उपस्थिति

Government Orders : बड़ी न्यूज। 1 जुलाई से जल संसाधन विभाग में कार्मिकों की उपस्थिति डिजीटल होगी। इसमें इंदिरा गांधी नहर विभाग तथा सिंचित क्षेत्र विकास विभाग के अफसरों व कर्मचारियों पर भी यह आदेश लागू होगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 14 Jun 2024, 6:51 PM IST

Rajasthan Government Strict Orders Water Resources Department Personnel Digital Attendance From 1 July

Government Orders : 1 जुलाई से जल संसाधन विभाग में होगी कार्मिकों की डिजीटल उपस्थिति

Government Orders : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सुशासन के संकल्प के तहत 1 जुलाई से जल संसाधन विभाग, इंदिरा गांधी नहर विभाग तथा सिंचित क्षेत्र विकास विभाग के अधीन आने वाले सभी कार्यालयों के अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से दर्ज होगी। जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत के निर्देशो के क्रम में कार्मिकों की उपस्थिति ऑनलाइन माध्यम से सुनिश्चित कराने आदेश जारी किए गए हैं।

मुख्यालय स्तर से की जाएगी निगरानी

उल्लेखनीय है कि अधिकारियों एवं कार्मिकों की उपस्थिति को डिजिटलाइज्ड करने के साथ ही जल संसाधन, इंदिरा गांधी नहर एवं सिंचित क्षेत्र विकास विभाग के अधीन आने वाले सभी कार्यालयों, संस्थाओं, बोर्डों एवं निगमों के कार्मिकों की ऑनलाइन दैनिक उपस्थिति की भी नियमित मॉनीटरिंग मुख्यालय स्तर से की जाएगी।

यह भी पढ़ें -

पंचायत का एलान, ठगी करते कोई मिला तो लगेगा 51 हजार रुपए का दंड, आईजी ने कहा – अच्छी पहल

21 जून - 30 जून तक दिया जाएगा प्रशिक्षण

इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा विकसित राज एसएसओ-एएमएस मोबाइल एप्लीकेशन में जियो फेंसिंग तकनीक के माध्यम से कार्यालय परिसर में उपस्थिति दर्ज की जाएगी। कार्मिक इस एप को एंड्रॉयड प्ले स्टोर अथवा एपल एप स्टोर से डाउनलोड कर सकते है। इसके लिए कार्मिकों को 21 जून से 30 जून तक ट्रायल आधार पर उपस्थिति का परीक्षण एवं प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -

Good News : अंग प्रत्यारोपण फर्जी एनओसी प्रकरण पर राजस्थान सरकार के सख्त एक्शन को मिली केंद्र की शाबासी, जानें क्यूं