उल्लेखनिय है कि पिछले काफी समय से राजस्थान के युवा, छात्र नौकरियों के लिए अपनी परीक्षाओं का इंतजार कर रहे थे। आखिर राजस्थान सरकार ने इन छात्रों को बड़ा तोहफा देते हुए इन परीक्षाओं का कलेन्डर जारी कर दिया है। कर्मचारी चयन बोर्ड ने करीब 17 विभागों में भर्तियों की संभावित तारीख और माह जानकारी दी है। सितम्बर के महीने में कई भर्ती परीक्षाएं होने वाली है। सितम्बर 2023 से लेकर फरवरी 2024 तक कई परीक्षाएं आयोजित होने वाली है। ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवार तारीखों को देखते हुए अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड एग्जाम कैलेंडर 2023-24 डाउनलोड करने की प्रोसेस और डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध करवा दिया है। बोर्ड ने अपनी आने वाले सभी भर्तियों की एग्जाम डेट को लेकर ऑफिशल नोटिस भी जारी कर दिया है।