8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा – एक ही दिन में होंगे 250 बार एसोसिएशन के चुनाव

Rajasthan High Court Big decision : राजस्थान हाईकोर्ट ने प्रदेश में बार एसोसिएशन चुनाव एक ही दिन में कराने का फैसला लिया है। राजस्थान में सभी 250 रजिस्टर्ड बार एसोसिएशन के चुनाव दिसंबर के दूसरे सप्ताह में होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 25 Aug 2023, 9:56 AM IST

rajasthan_high_court_2.jpg

Rajasthan High Court

Bar Association Elections Decision : राजस्थान हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला दिया है। राजस्थान हाईकोर्ट ने कहा राजस्थान में सभी 250 रजिस्टर्ड बार एसोसिएशन के चुनाव दिसंबर के दूसरे सप्ताह में होंगे। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा, दिसंबर के दूसरे सप्ताह के शुक्रवार को वोटिंग होगी और शनिवार को वोटों की गिनती कर रिजल्ट घोषित किया जाएगा। राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस न्यायाधीश एजी मसीह की डिविजनल बेंच ने गुरुवार को मामले पर सुनवाई करते हुए यह फैसला किया। सुनवाई में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान से पूछा गया क्या BCR प्रदेश की सभी बार एसोसिएशन में एक ही दिन तय कर चुनाव कराने की मंशा रखती है।



बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के एडवोकेट ने दिया जवाब

इस सवाल के जवाब में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के एडवोकेट प्रतीक कासलीवाल ने कोर्ट को बताया, साल 2013 में नियम भी बनाए गए थे। जिसे लेकर बार एसोसिएशन ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। वर्ष 2017 में हाईकोर्ट ने बीसीआर के नियम रद्द कर दिए थे। एडवोकेट प्रतीक कासलीवाल ने बताया सभी बार एसोसिएशन के संविधान अलग-अलग हैं। ऐसे में बीसीआर के नियम उन सभी पर थोपे नहीं जा सकते हैं। उन्होंने राजस्थान हाईकोर्ट से आग्रह किया कि वे ही इस पर कोई फैसला करें।

यह भी पढ़ें - राजस्थान छात्रसंघ चुनाव पर दाखिल PIL वापस, याचिकाकर्ता को राजस्थान हाईकोर्ट ने दिखाया आइना

एक बार में वोट कास्ट, दूसरी बार वोटिंग नहीं

दी बार एसोसिएशन ऑफ जयपुर के चुनाव 28 अगस्त को होने थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार ये चुनाव एक बोर्ड, एक बार के नियम के तहत कराए जा रहे थे। नियमों के तहत एक वकील एक बार में ही वोट कर सकता है, यानी किसी वकील ने किसी एक बार में वोट कास्ट किया है, तो वह दूसरी बार में वोटिंग नहीं कर सकता है।

बीसीआर में 1.4 लाख एकवोकेट्स रजिस्टर्ड

राजस्थान हाईकोर्ट ने इसका रास्ता निकालते हुए कहा, अब बार एसोसिएशन के चुनाव एक ही डेट को होंगे। राजस्थान में 250 बार एसोसिएशन रजिस्टर्ड हैं। इसमें हाईकोर्ट, सेशन कोर्ट, आयोगों की बार समेत अन्य हैं। बीसीआर में कुल एक लाख 4 हजार एकवोकेट्स रजिस्टर्ड हैं।

यह भी पढ़ें - भर्ती में महिलाओं के छाती की माप पर राजस्थान हाईकोर्ट नाराज, कहा - यह है गरिमा के प्रतिकूल