बता दें कि राजस्थान में हीटवेव से मौतों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटे में गर्मी के चलते आठ लोगों की जान चली गई। नागौर के बासनी में लू लगने से जिला परिषद सदस्य नूरजहां बानो की मौत हो गई। वहीं, झालावाड़ के मनोहरथाना में डेढ़ वर्षीय बालिका की मौत हो गई। इसके अलावार अलवर, बूंदी में एक-एक, सीकर में दो लोगों ने दम तोड़ दिया। टोंक के मोर गांव में खेत पर बकरियां चराने गई सोहनी देवी की मौत हो गई। देवली में 40 वर्षीय युवक ठेले पर अचेत मिला। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, चिकित्सा विभाग के अनुसार प्रदेश में बुधवार तक हीट स्ट्रोक से 4 ही मौतें हुई हैं। 24 घंटे में हीट स्ट्रोक के 451 नए मरीज आए।