10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ध्यान दें: राजस्थान में आम आैर खास सबके लिए 1 अक्टूबर से बदल गए ये नियम

एक अक्टूबर से सर्दी का सीजन मानते हुए प्रदेश के सभी अस्पताल व स्कूलों का समय बदल जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 1 Oct 2017, 2:08 PM IST

time change

जयपुर। एक अक्टूबर से सर्दी का सीजन मानते हुए प्रदेश के सभी अस्पताल व स्कूलों का समय बदल जाएगा। सरकारी कलेण्डर के अनुसार हर वर्ष एक अप्रेल और एक अक्टूबर से समय में परिवर्तन किया जाता है।

जानकारी के अनुसार सभी मेडिकल कॉलेज और उनसे जुड़े अस्पतालों के आउटडोर का समय एक अक्टूबर से सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक हो जाएगा। वर्तमान में यह समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक है।

इसी तरह डिस्पेंसरियों का समय एक अक्टूबर से बदलकर सुबह 9 से दोपहर एक तथा शाम को 4 से छह बजे तक रहेगा। वर्तमान में यह समय सुबह 8 से 12 तथा शाम को 5 से 7 बजे तक का है।

एक पारी वाले स्कूल सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होंगे और स्कूलों की छुट्टी दोपहर तीन बजकर 40 मिनट पर होगी। वहीं दो पारी वाले स्कूलों का समय सुबह साढ़े सात बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक रहेगा।

पंचाग के मुताबिक यह बदला हुआ समय कार्यक्रम 31 मार्च, 2018 तक जारी रहेगा। इसी तरह सभी पर्यटन स्थालों के समय में भी परिवर्तन होगा।