मौसम विभाग ने 15 जिलों के येलो अलर्ट भी जारी किया है। जिसके तहत झालावाड़,चूरू, झुंझुनूं, सीकर, भीलवाड़ा, पाली, बूंदी, जयपुर, जयपुर शहर, बारां, कोटा, सवाई माधोपुर,दौसा, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ जिले और आस-पास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। आकाशीय बिजली के साथ इसके साथ 20-30 KMPH गति से हवा चलने की भी संभावना है।