5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan News : काजू हुआ महंगा, रेट में 150 रुपए प्रति किलो की आई तेजी

Rajasthan News : ड्राई फ्रूट में एक हरदिलअजीज काजू महंगा हो गया है। एक सप्ताह से लगातार काजू के रेट में तेजी आ रही है। बताया जा रहा है कि काजू के उत्पादन में करीब 40 फीसदी कमी आई है। बताया जा रहा है काजू के भावों में करीब 150 रुपए प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 15 Jun 2024, 12:30 PM IST

Rajasthan Jaipur Cashews became Expensive Rates increased by Rs 150 Per kg

Rajasthan News : काजू हुआ महंगा

Rajasthan News : ड्राई फ्रूट में एक हरदिलअजीज काजू महंगा हो गया है। एक सप्ताह से लगातार काजू के रेट में तेजी आ रही है। काजू उत्पादक देशों में इस बार काजू का उत्पादन 40 फीसदी कम होने से इन दिनों काजू के दाम निरंतर उछल रहे हैं। काजू की सभी किस्मों में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है। इस साल भारत के अलावा अफ्रीकी देशों में काजू का उत्पादन करीब 80 प्रतिशत तक प्रभावित हुआ है। काजू का पुराना स्टॉक लगभग खत्म हो चुका है। इसे देखते हुए काजू में चौतरफा तेजी बनी हुई है। रेस्टोरेंट, मिठाई निर्माताओं एवं आइसक्रीम बनाने वालों की काजू में जोरदार डिमांड चल रही है। एक माह के दौरान काजू की कीमतों में करीब 150 रुपए प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई है।

काजू की फसल में लगा कीड़ा, उत्पादन में आई भारी कमी

स्थानीय किराना एवं ड्राई फ्रूट मार्केट में शुक्रवार को 320 नंबर काजू का भाव 900 रुपए प्रति किलो हो गया है। कारोबारी जितेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि काजू उत्पादक देशों में काजू की फसल में कीड़ा लगने से इसके उत्पादन में भारी कमी बताई जा रही है। भारत के तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा एवं केरल में भी काजू का थोड़ा बहुत उत्पादन होता है। यहां भी काजू का उत्पादन लगभग 40 प्रतिशत प्रभावित हुआ है। प्रीमियम क्वालिटी काजू में हल्की एवरेज क्वालिटी का काजू ही निकल पा रहा है। पिछले एक माह के दौरान काजू के भावों में लगातार तेजी आ रही है।

यह भी पढ़ें -

Government Orders : 1 जुलाई से जल संसाधन विभाग में होगी कार्मिकों की डिजिटल उपस्थिति

किस्म - बाजार भाव

320 नम्बर - 900 रुपए
240 नम्बर - 1100 रुपए
210 नम्बर - 1200 रुपए

यह भी पढ़ें -

सीएम भजनलाल का बड़ा फैसला, तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में महिलाओं को मिलेगा 50 प्रतिशत आरक्षण