अधिकारियों के अनुसार एक बार छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने के बाद जन आधार से डाटा फैच करने और आवेदन में किसी प्रकार का बदलाव करने पर उसे ‘लाल निशान’ लगा दिया जाता है। जैसे किसी छात्र ने नाम, जन्मतिथि, आधार संख्या, जन आधार संख्या या फिर अन्य बदलाव किए हैं तो उसे संदिग्ध मान लिया गया। इस कारण सत्र 2022-23 और 2023-24 के रैड लैग वाले छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिली थी।