उल्लेखनीय है कि कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बीएसएफ के डीआईजी योगेंद्र सिंह राठौड़ ने बयान जारी कर कहा था, पहलगाम की घटना बहुत दुखद है, भारत सरकार ने कठोर कदम उठाए हैं। सीमाओं की रक्षा बीएसएफ की पहली जिम्मेदारी है। सीमा सुरक्षा में किसी भी ढिलाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारे जवान हर कोने पर नजर रखते हैं और किसी भी हमले को रोकने में सक्षम हैं। हम 24 घंटे, 365 दिन अलर्ट पर रहते हैं। बीएसएफ की मौजूदगी में कोई नापाक हरकत नहीं कर सकता।