राजस्थान में चुनाई पत्थर, बजरी व अन्य मिनरल होंगे महंगे, सरकार ने रॉयल्टी 30 फीसदी तक बढ़ाई
Rajasthan News : राजस्थान में चुनाई पत्थर, बजरी व अन्य मिनरल महंगे होंगे। राजस्थान सरकार ने माइनर मिनरल (अप्रधान खनिज) की रॉयल्टी दरों में प्रति टन 10 से 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है।
Rajasthan News : राजस्थान में चुनाई पत्थर, बजरी व अन्य मिनरल महंगे होंगे। राजस्थान सरकार ने माइनर मिनरल (अप्रधान खनिज) की रॉयल्टी दरों में प्रति टन 10 से 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। इससे चुनाई पत्थर, बजरी से लेकर अन्य मिनरल महंगे होंगे।
अब सीधे जनता पर पड़ेगा असर
माइनर मिनरल पर यह दरें चार साल बाद बढ़ाई गई हैं। इससे पहले प्रदेश में 2021 में रॉयल्टी दरें बढ़ी थी। विभिन्न प्रकार के माइनर मिनरल की दरें बढ़ने का असर अब सीधे जनता पर पड़ेगा।
रॉयल्टी दरों में तीन साल बाद बढ़ोतरी करने का प्रावधान है। इससे पहले दरों में वृद्धि नहीं की जा सकती। दरें बढ़ाने को लेकर खान विभाग की ओर से राज्य सरकार को पिछले दिनों प्रस्ताव भिजवाया गया था। इसे स्वीकृति मिलने के बाद गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी गई।