भवनेश गुप्ता
Ram Jal Setu Link Project Update : राजस्थान की राम जल सेतु लिंक परियोजना (संशोधित पीकेसी ईआरसीपी) को एमपी-यूपी की केन बेतवा लिंक परियोजना की तर्ज पर फंडिंग मिलेगी। केन्द्रीय जल आयोग ने राज्य सरकार से केन बेतवा और ईआरसीपी से जुड़ी एक समान काम की जानकारी मांगी है। इसमें बांधों-बैराज की संख्या, उसमें पानी की क्षमता, कैनाल, पाइपलाइन निर्माण व दूरी, कृत्रिम जलाशय, पेयजल-सिंचाई से जुड़ी जानकारी मुख्य रूप से है। इसी आधार पर 90 प्रतिशत राशि केन्द्र सरकार स्तर पर वहन करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा। केन-बेतवा लिंक परियोजना की 90 प्रतिशत फंडिंग को केन्द्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है और राजस्थान के बारे में मंथन चल रहा है।