राजीव शर्मा लंबे समय तक केन्द्र में प्रतिनियुक्ति पर रहे हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा निवासी शर्मा राजस्थान में मुख्यत: झालावाड़, दौसा, राजसमंद, जयपुर ट्रैफिक, भरतपुर, जयपुर में पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। साथ ही भरतपुर और बीकानेर रेंज आइजी का पद भी संभाल चुके हैं। वह एसीबी के डीजी भी रह चुके हैं। सीबीआइ में संयुक्त निदेशक पद सहित विभिन्न जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।