
जयपुर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज जयपुर दौरे पर है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीकर रोड स्थित श्री भवानी निकेतन शिक्षा समिति जयपुर के अंतर्गत संचालित सैनिक स्कूल का उद्घाटन किया। भारतीय सेना की सशक्तिकरण की दिशा में यह नव स्थापित सैनिक स्कूल अहम भूमिका निभाएगा। छात्रों को देशभक्ति, अनुशासन और नेतृत्व के गुणों का विकास किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने समारोह की अध्यक्षता की। इस मौके पर सैनिक कल्याण मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ भी उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप देशभर 100 नए सैनिक स्कूल खोले जाने है। स्वयंसेवी संगठनों की भागीदारी से ये सैनिक स्कूल शुरू किए जाएंगे। इसी कड़ी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज सुबह करीब 11.30 बजे जयपुर में नव स्थापित सैनिक स्कूल का उद्घाटन किया।
गौरतलब है कि पिछले साल सैनिक स्कूल सोसायटी ने श्री भवानी निकेतन पब्लिक स्कूल जयपुर में एक नए सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए श्री भवानी निकेतन शिक्षा समिति के साथ एक एमओयू किया था। स्कूल ने वर्तमान शैक्षणिक वर्ष में कामकाज शुरू कर दिया है। जिसका आज रक्षा मंत्री ने औपचारिक उद्घाटन किया।
इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह 11 बजे वायुसेना के विशेष विमान से जयपुर पहुंचे। स्टेट हैंगर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। रक्षा मंत्री के जयपुर आगमन पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, डिप्टी सीएम दीया कुमारी, मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, मंत्री मदन दिलावर, भाजपा सांसद मंजू शर्मा, राजेंद्र राठौड़, भाजपा प्रवक्ता अटल खंडेलवाल ने स्वागत किया। वहीं, स्टेट हैंगर के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
संबंधित विषय:
Updated on:
23 Sep 2024, 12:23 PM IST
Published on:
23 Sep 2024, 12:23 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.