29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान में पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट, 4 चरणों में होगी वोटिंग; जानें कब होगा तारीखों का एलान

Rajasthan Panchayat Election Date: राज्य निर्वाचन आयोग ने अब पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। त्रिस्तरीय व्यवस्था में पंचायत राज विभाग से मिली वार्ड आरक्षण से संबंधित जानकारी का आयोग ने परीक्षण शुरू कर दिया है।
2 min read
Google source verification
Rajasthan Panchayat Raj Election Update

Rajasthan Panchayat Raj Election - AI PIC

जयपुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने अब पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। त्रिस्तरीय व्यवस्था में पंचायत राज विभाग से मिली वार्ड आरक्षण से संबंधित जानकारी का आयोग ने परीक्षण शुरू कर दिया है। इसी सप्ताह पंचायत चुनाव की घोषणा हो सकती है। आयोग की तैयारी के अनुसार, पंचायत चुनाव के लिए मतदान 4 चरण में होने की संभावना है। प्रदेश में ग्राम पंचायत, पंचायत समिति व जिला परिषद के कुल 1 लाख 40 हजार 237 वार्ड सदस्यों और 14 हजार 403 सरपंचों का चुनाव होना है।

इनमें से जिला परिषद के 1403 वार्ड सदस्य 41 जिला प्रमुखों का चुनाव करेंगे, वहीं पंचायत समितियों के 8245 वार्ड सदस्य 457 प्रधानों का चुनाव करेंगे। आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों से चर्चा कर पंचायत चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी थी। अब चुनाव कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा, वहीं ग्राम पंचायतों के वार्ड सदस्यों और सरपंचों का चुनाव मतपत्रों के जरिए होगा।

पंचायतों में 50% पद महिलाओं को

पंचायतों में महिलाओं के लि 50 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था है, जिसके चलते पंचायती राज संस्थाओं में महिला जनप्रतिनिधियों की संख्या 50% से अधिक है।

पंचायती राज संस्थाओं का गणित

संस्थानपद20192026
जिला परिषदजिला प्रमुख3341
जिला परिषदसदस्य1,0141,403
पंचायत समितिप्रधान352457
पंचायत समितिसदस्य6,9958,245
ग्राम पंचायतसरपंच11,32014,403
ग्राम पंचायतपंच1,09,2281,30,589

मुख्यमंत्री का पंचायत चुनाव के लिए 'ट्रिपल इंजन' का संदेश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को भरतपुर संभाग से लेकर अलवर, खैरथल-तिजारा और कोटपूतली बहरोड़ तक विकास कार्यों की सौगात देने के साथ पंचायत चुनाव के लिए भी सियासी संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने करीब 1100 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया और निकाय चुनाव की सफलता को पंचायत चुनाव में दोहराने के लिए 'ट्रिपल इंजन' के जरिए विकास का खाका खींचने का आह्वान किया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, चिकित्सा, शिक्षा और बिजली से जुड़े कार्यों की घोषणाएं भी कीं। मुख्यमंत्री ने भरतपुर जिले के बयाना के बिड्यारी में विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में पांच जिलों के मतदाताओं को साधा। सीएम ने भरतपुर संभाग में करीब 453 करोड़ रुपए के 65 विकास कार्यों का लोकार्पण और 540 करोड़ रुपए के 184 नवीन विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026