28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JDA : जयपुर के विकास को मिलेगी नई गति, ₹575 करोड़ से निखरेगी शहर की खूबसूरती

JDA : जयपुर विकास प्राधिकरण की पीडब्ल्यूसी की 10वीं बैठक आयोजित हुई। जिसमें विभिन्न विकास कार्यों के लिए 575 करोड़ रुपए से अधिक की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई।
2 min read
Google source verification
Jaipur 575 crore Rupees development enhance beauty of city

Jaipur : फाइल फोटो पत्रिका

JDA : सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व एवं नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा के निर्देशन में जयपुर शहर में यातायात व्यवस्था, सड़क आधारभूत ढांचे, जल निकासी, पैदल यात्रियों की सुविधाओं तथा प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों के विकास के लिए जेडीए निरंतर कार्यरत है। इसी कड़ी में जयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में सोमवार को जयपुर विकास प्राधिकरण की पीडब्ल्यूसी की 10वीं बैठक आयोजित हुई जिसमें विभिन्न विकास कार्यों के लिए 575 करोड़ रुपए से अधिक की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई।

एलिवेटेड रोड के लिए 250.85 करोड़ रुपए स्वीकृत

जयपुर विकास प्राधिकरण की पीडब्ल्यूसी की 10वीं बैठक में गोपालपुरा बाईपास पर त्रिवेणी नगर आरओबी से गुर्जर की थड़ी के निकट तक एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य के लिए 250.85 करोड़ रुपए की संशोधित प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई।

रामनिवास बाग में फूड एरिना के विकास, निर्माण, कंसल्टेंसी, संचालन एवं रखरखाव के कार्य के लिए ईपीसी मोड पर 6.37 करोड़ रुपए, विद्याधर नगर, जोन-बी1 में एमआईसीई (मीटिंग्स, इंसेंटिव्ज, कॉन्फ्रेंसज एंड एक्जीबिशन्स) सेंटर के निर्माण कार्य के लिए 42.22 करोड़ रुपए और शहर में जल निकासी व्यवस्था के लिए बेनाड़ रोड, मुरलीपुरा, झोटवाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया, निवाई रोड एवं आसपास के क्षेत्रों में ड्रेनेज कार्य के लिए 58.36 करोड़ रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई।

फुटपाथ निर्माण व विकास कार्यों के लिए 6.33 करोड़ मंजूर

जोन-सी2 में विभिन्न प्रमुख मार्गों पर फुटपाथ निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए 6.33 करोड़ रुपए, जोन-सी2 स्थित मानसरोवर के शिप्रा पथ के होलिस्टिक डेवलपमेंट के लिए 26.32 करोड़ रुपए और जोन-सी2 में दुर्गापुरा रोड पर सी.के. बिरला के निकट से त्रिवेणी नगर स्थित संस्कृत विश्वविद्यालय तक सेक्टर रोड के निर्माण के लिए 8.53 करोड़ रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई।

कालवाड़ रोड पर एनएच बाईपास से बांडी नदी तक तथा निवाई रोड, जोन-12 क्षेत्र में स्टॉर्म वाटर ड्रेन निर्माण कार्य के लिए 176.22 करोड़ रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई।

जयपुर के समग्र विकास को मिलेगी गति - जेडीसी

जेडीसी ने कहा कि इन विकास कार्यों से जयपुर की यातायात व्यवस्था, सड़क एवं ड्रेनेज आधारभूत ढांचे, पैदल यात्री सुविधाओं, प्रमुख मार्गों के विकास तथा सार्वजनिक स्थलों के समग्र विकास को गति मिलेगी।

बैठक में जेडीए सचिव डॉ. गौरव सैनी, अतिरिक्त आयुक्त भूमि प्रतिभा पारीक, निदेशक योजना मृणाल जोशी, निदेशक वित्त सुरेश वर्मा, निदेशक अभियांत्रिकी सर्व देवेंद्र गुप्ता, अजय गर्ग सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।