पत्रिका न्यूज नेटवर्क
जयपुर. राजस्थान कांग्रेस में सियासी सरगरमी फिलहाल तो थम गई हैं, लेकिन पार्टी विधायकों में असमंजस कम होने का नाम नहीं ले रहा। विधायक अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर चिंतन में जुटे हैं। इसलिए वे अगले चुनाव में खुद के लाभ का राजनीतिक गुणा-भाग करने में भी जुटे हैं। कांग्रेस के ये विधायक राजस्थान में सीएम बदले जाने या नहीं बदले जाने दोनों ही परिस्थिति का आकलन करने के लिए अपने खास समर्थकों से भी राय ले रहे हैं।