7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Politics: क्या खत्म हो गए गहलोत-पायलट के गिले-शिकवे? डोटासरा का बयान दे रहा ये संकेत

Rajasthan Politics: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राजस्थान पत्रिका से विशेष बातचीत में यह बात कही। डोटासरा से बातचीत के अंश:
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 1 Jul 2023, 5:24 PM IST

ashok_gehlot_sachin_pilot.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
rajasthan politics : राजस्थान कांग्रेस के नेताओं में कोई झगड़ा नहीं है, सब एक है। सचिन पायलट मामले में दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के साथ बैठक हो चुकी है। हमारे बीच मनभेद तो पहले भी नहीं था अब कोई मतभेद भी नहीं है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राजस्थान पत्रिका से विशेष बातचीत में यह बात कही। डोटासरा से बातचीत के अंश:

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की बैठक कब होने की उम्मीद है?
कुछ दिन पहले एक बैठक हो चुकी है। अब जब भी आलाकमान बुलाएगा तब चले जाएंगे। हमारे सारे नेता एकजुट हैं और पूरी ताकत से चुनाव मैदान में जाएंगे। राजस्थान में फिर से हमारी सरकार बनेगी।

उदयपुर में गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस सरकार पर कन्हैयालाल हत्याकांड के मामले को लेकर आरोप लगाया है?
शाह ने भाजपा की नीति के अनुसरण में ध्रुवीकरण की राजनीति करने के लिए कन्हैयालाल हत्याकांड का मुद्दा उठाया है, ताकि राजस्थान में धार्मिक उन्माद का वातावरण बना सके। सच तो यह है कि राजस्थान पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया था। यहीं नहीं कांग्रेस सरकार ने कन्हैयालाल के दोनों पुत्रों को अनुकम्पा नियुक्ति और सर्वश्रेष्ठ पैकेज दिया है।

राहुल गांधी जयपुर कब आएंगे?
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी को हमने राजस्थान आने का न्योता दिया है। संभावना है कि वे जुलाई के अंत में जयपुर आएंगे। वे बूथ कार्यकर्ताओं से बात करेंगे।

शाह का आरोप है कि अपराधियों को अब तक सजा नही हुई?
जहां तक सजा का मामला है तो एनआईए ने राजस्थान पुलिस से इसकी जांच तो ले ली, लेकिन 12 माह बाद भी अपराधियों को न्यायालय से फांसी की सजा नहीं दिलवा सकी। शाह राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहते हैं।

भाजपा ने कांग्रेस पर परिवारवाद के आरोप लगाए?
परिवारवाद तो भाजपा में है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपने सांसद बेटे को मंत्री बनाने का प्रयास लंबे समय से कर रही हैं। यहीं नहीं भाजपा के बी.एस.येदियुरप्पा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, कैलाश विजयवर्गीय के बेटे विधायक हैं। क्या भाजपा किसी भी राज्य में भाजपा नेताओं के परिजनों को टिकट नहीं देने की घोषणा कर सकती है, यदि ऐसा नहीं करते तो उन्हें अन्य दलों पर अंगुली उठाने का कोई हक नहीं है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान की सभी महिलाओं के लिए Good News, गहलोत सरकार ने किया बड़ा फैसला