टहला में जमीनों की बंदरबांट के खिलाफ कार्रवाई भारी पड़ी
जिला कलक्टर सोनी ने टहला में सरकारी जमीन की बंदरबांट मामले में सख्ती से कार्रवाई की थी। प्रकरण में स्थानीय एसडीएम का तबादला भी हुआ। बताया जा रहा है कि सरकारी जमीन पर कुछ जनप्रतिनिधि व अधिकारियों के कब्जा किए जाने की भी चर्चा है, लेकिन कलक्टर के कार्रवाई करने और जांच को लेकर सरकार को रिपोर्ट भेजने से जनप्रतिनिधि नाराज थे। कलक्टर ने सिलीसेढ़ का पानी अलवर लाने का भी प्रस्ताव भिजवाया था, इससे भी ग्रामीण क्षेत्र के एक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि नाराज चल रहे थे।