मुलाकात को महत्वपूर्ण बताया जा रहा
राजस्थान की सियासत में इन दोनों नेताओं की मुलाकात को महत्वपूर्ण बताया जा रहा है, क्यों कि अगले कुछ दिनों में दिल्ली में राजस्थान कांग्रेस के नेताओं की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के साथ बैठक होनी है। पायलट की परिवहन मंत्री बृजेन्द्र ओला और कुछ विधायकों से भी मुलाकात हुई थी।