
Photo AI
Rajasthan Scholarship 2026-27: जयपुर। राजस्थान के विद्यार्थियों के लिए सत्र 2026-27 में विभिन्न छात्रवृत्ति एवं आर्थिक सहायता योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है। आयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर की ओर से जारी सूचना के अनुसार विद्यार्थी 30 नवंबर 2026 तक छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
इन योजनाओं में मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना, विद्या/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना और देवनारायण छात्रा स्कूटी एवं प्रोत्साहन राशि योजना शामिल हैं। इसके अलावा कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत विभिन्न वर्गों की पात्र छात्राओं को लाभ दिया जाएगा।
कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना में 12वीं उत्तीर्ण छात्राओं के लिए सामान्य वर्ग की आर्थिक रूप से पिछड़ी छात्राएं,अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक और अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्राएं पात्र श्रेणियों में शामिल हैं। अनुसूचित जनजाति की 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण छात्राओं तथा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू समुदाय की छात्राओं के लिए भी प्रावधान है।
इसके साथ ही बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना,बोर्ड एवं विश्वविद्यालय में प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण अनुसूचित जनजाति प्रतिभावान छात्रों की आर्थिक सहायता, जनजाति छात्रों की उच्च शिक्षा सहायता तथा सहरिया जनजाति के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा एवं बी.एड. प्रशिक्षण संबंधी आर्थिक सहायता योजनाओं के आवेदन भी किए जा सकेंगे।
आवेदन करने से पहले विद्यार्थियों को संबंधित योजना के नियम, दिशा-निर्देश और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है। आवेदन के लिए जन आधार कार्ड होना आवश्यक बताया गया है।
Updated on:
01 Oct 2026 11:51 am
Published on:
01 Oct 2026 11:51 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
