5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather : कोहरे का कहर, ट्रेन और फ्लाइट्स की थमी रफ्तार, यात्री परेशान

Fog Wreaks Havoc : राजस्थान में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के कहर से ट्रेनों-फ्लाइट्स की रफ्तार थम गई है। जिस वजह से यात्री बेहद परेशान हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 13 Jan 2025, 11:28 AM IST

Rajasthan Weather Fog Wreaks Havoc Trains and Flights Slow Down Passengers Troubled

Fog Wreaks Havoc : कोहरे के कारण जहां आमजन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है, वहीं इसका हवाई और रेल यातायात पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है। इसके कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू, पंजाब जैसे राज्यों से आने वाली ट्रेनों में देरी देखी जा रही है। रविवार को जयपुर जंक्शन पर 10 से ज्यादा ट्रेनें देरी से पहुंची।

कई ट्रेनों का संचालन हुआ प्रभावित

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जम्मूतवी-अजमेर (पूजा) एक्सप्रेस ट्रेन 8 घंटे की देरी से यानी सुबह 9:30 बजे की बजाय शाम 5.30 बजे जयपुर पहुंची। इसी प्रकार अजमेर-जम्मूतवी ट्रेन भी 6 घंटे की देरी से, यानी शाम 4 बजे की बजाय रात 9 बजे जयपुर पहुंची। इन दोनों ट्रेनों का संचालन लगातार प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा, प्रयागराज-लालगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन 3 घंटे 25 मिनट की देरी से, लालगढ़-प्रयागराज ट्रेन और आला हजरत एक्सप्रेस ट्रेन भी सवा घंटे की देरी से, दयोदय एक्सप्रेस ट्रेन, पोरबंदर-दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन 1-1 घंटे की देरी से, लखनऊ स्पेशल ट्रेन और रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन 40-40 मिनट की देरी से जयपुर पहुंची। इन सभी ट्रेनों के अलावा कई अन्य ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ है।

यह भी पढ़ें :राजस्थान में कुदरत का करिश्मा, पहले ही प्रसव में महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म

भुवनेश्वर, जोधपुर-उदयपुर की देरी से उड़ी फ्लाइट

इधर, जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी खराब मौसम का असर देखा जा रहा है। यहां भी रविवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस की दोपहर में दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 1 घंटे 35 मिनट, इंडिगो एयरलाइन की उदयपुर जाने वाली फ्लाइट 1 घंटे 30 मिनट व जोधपुर जाने वाली फ्लाइट 1 घंटे 10 मिनट से जयपुर से रवाना हुई। इसी प्रकार इंडिगो एयरलाइन की चंडीगढ़ से फ्लाइट 50 देरी से पहुंची। इसी प्रकार यहां से भुवनेश्वर जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट व बेलगाम जाने वाली फ्लाइट भी 40-40 मिनट की देरी, बेंगलुरु की फ्लाइट 43 मिनट देरी से,लखनऊ की फ्लाइट 25 मिनट की देरी उड़ान भरी। जिससे यात्रियों को परेशानी से जूझना पड़ा।

यह भी पढ़ें :शिक्षा विभाग का नया फरमान, राजस्थान में शिक्षक सम्मेलनों की अब होगी वीडियोग्राफी, जानें क्यों

यह भी पढ़ें :राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के पुनर्गठन की कवायद, विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश

यह भी पढ़ें :Rajasthan News : खाद्य सुरक्षा योजना पर नया अपडेट, अब अस्थायी तौर पर हटेंगे नाम, इस डेट तक है अंतिम मौका