24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather; पारा उछला, कई इलाकों में कोहरे का कहर… जानें कौनसे संभाग में फिर बरसेंगे मेघ

सर्दी के तीखे तेवरों से प्रदेश में अब थोड़ी राहत है लेकिन अगले दो दिन बाद IMD ने फिर मौसम के पलटवार की दी चेतावनी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anand Prakash Yadav

•

Updated: 3 Jan 2025, 10:28 AM IST

जयपुर। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद अब पारे में हुई बढ़ोतरी ने सर्दी के तेवर थोड़े ढीले कर दिए हैं। हालांकि प्रदेश के कुछ जिलों में अलसुबह घना कोहरा छाया जिसके चलते हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गए। भीलवाड़ा जिले में घने कोहरे के चलते आधा दर्जन से ज्यादा वाहनों की भिड़ंत हुई लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। मौसम विभाग ने अगले दो दिन बाद फिर मौसम का पलटवार होने का अंदेशा जताया है।

यह भी पढ़ेंः वीकेंड तक फिर मौसम के पलटवार का अलर्ट… जानें कौनसे संभाग में फिर बारिश और कोहरे का रहेगा असर

दो- तीन डिग्री तक उछला पारा
जयपुर समेत प्रदेश के कई जिलो में बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई वहीं बीती रात भी पारे में दो तीन डिग्री तक उछाल होने पर रात में सर्दी के तेवर नर्म रहे। सुबह भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, श्रीगंगानगर जिले के कई इलाकों में घना कोहरा छाने से लोग घरों में दुबके रहे। भीलवाड़ा जिले में मांडल क्षेत्र के कोठारी नदी की पुलिया के पास छह से ज्यादा वाहन घने कोहरे के कारण भिड़ गए।

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में यहां 11 जनवरी तक अवकाश घोषित, अब नौनिहालों को सर्दी से मिलेगी राहत; आदेश जारी

दो दिन बाद फिर पलटवार
मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने के कारण विंड पैटर्न में हो रहे बदलाव से सर्दी के तेवर थोड़े नर्म हुए हैं। हालांकि हवा में नमी बढ़ने के कारण पूर्वोत्तर जिलों में कहीं कहीं घना कोहरा छाया रहा है। अगले दो दिन बाद जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने व कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में तबादलों से बैन खुलते ही भजनलाल सरकार ने किया बड़ा बदलाव!

कहां कितना रात का तापमान
बीती रात वनस्थली 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे सर्द रहा। वहीं माउंटआबू 6.0, अंता बारां 6.5, श्रीगंगानगर 6.1, चूरू 6.8, दौसा 6.8, पिलानी 6.4 और अलवर 6.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। सीकर 11.4, जयपुर 8.8, अजमेर 8.7, भीलवाड़ा 7.2, कोटा 8.8, चित्तौड़ 6.5, डबोक 7.6, सिरोही 7.3, प्रतापगढ़ 9.4, बाड़मेर 12.2, जैसलमेर 8.5, जोधपुर 11.3, बीकानेर 9.1, जालोर 7.2 और लूणकरणसर में 7.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।