Rajasthan Weather Today : मौसम विभाग ने आज राजस्थान के इन 24 जिलों में 120 मिनट में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही 20-30 KMPH की गति से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार जयपुर, जयपुर शहर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, सीकर, बीकानेर, नागौर, सवाईमाधोपुर, भीलवाड़ा, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा, जोधपुर, पाली, अजमेर, जैसलमेर जिले व आस-पास के क्षेत्र में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ मध्यम से हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान 20-30 KMPH की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।