
Rajasthan Rain Alert : राजस्थान में मानसून सक्रीय है। अब पूर्वी राजस्थान में मानसून की गतिविधियां आज से बढ़ेंगी। पिछले 24 घंटे की यदि बात करें तो पूर्वी राजस्थान के अनेक स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। राजसमंद, बारां, कोटा तथा अजमेर जिले में भी भारी बारिश हुई। राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री बीकानेर में व सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री बीकानेर में दर्ज किया गया। आज आइएमडी ने 24 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की ताजा अपडेट की मानें तो आगामी दो घंटे में कई जिलों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दो घंटे के अंदर नागौर और अजमेर जिले में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने व एक - दो दौर में भारी बारिश होने की संभावना है। यहां आइएमडी ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, जयपुर, जयपुर शहर, अलवर, सीकर, भीलवाड़ा, टोंक जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यहां पर आगामी दो घंटे के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
आइएमडी की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, आज पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर तो वहीं पश्चिमी राजस्थान के जालोर में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है। इन जगहों के लिए मौसम विभाग जयपुर ने आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
Updated on:
22 Aug 2024 12:19 pm
Published on:
22 Aug 2024 12:19 pm
