30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather Update : तपने लगा राजस्थान… यहां पारा 42 डिग्री पार, जानिए कब बदलेगा मौसम का मिजाज

weather update today : कच्छ के रण से आ रही दक्षिण-पश्चिमी गर्म हवा के कारण दक्षिण पश्चिमी राजस्थान लु की चपेट में आ रहा है। मार्च के महीने में ही लू का अहसास होने लगा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 28 Mar 2024, 8:40 AM IST

weather

Temperature

weather update today : जयपुर। कच्छ के रण से आ रही दक्षिण-पश्चिमी गर्म हवा के कारण दक्षिण पश्चिमी राजस्थान लु की चपेट में आ रहा है। मार्च के महीने में ही लू का अहसास होने लगा है। बुधवार को बीकानेर, फलोदी और जैसलमेर में हीट वेव दर्ज की गई। वहीं, बारां में तो गर्मी ने रिकॉर्ड ही तोड़ दिया।

बीकानेर में औसत से 4.5 डिग्री पारा अधिक रहा। ऐसे में यहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री पारा दर्ज किया गया। फलोदी में दिन का पारा 42 डिग्री पहुंचा, जो सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक था। यहां रात का तापमान 30 डिग्री रहा, जो सामान्य से 11.7 डिग्री अधिक रिकॉर्ड हुआ। वहीं, जैसलमेर में औसत से 3.9 डिग्री के साथ दिन का पारा 40.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

प्रदेश में बुधवार को सर्वाधिक तापमान बारां जिले के अंता में 42.2 डिग्री रहा। आठ शहरों में दिन का पारा 40 डिग्री से अधिक पहुंच गया। सीमावर्ती इलाकों में गुरुवार को भी हीट वेव की संभावना है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में कांग्रेस उम्मीदवार सुदर्शन सिंह रावत ने लौटाया टिकट, मेवाड़ के बड़े नेता पर लगाया ये आरोप

पश्चिमी विक्षोभ के आने से पहले भी तापमान में कुछ बढ़ोतरी होती है। विक्षोभ 29 और 30 मार्च को आएगा। ऐसे में गुरुवार को तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना है। जोधपुर व बीकानेर संभाग में शुक्रवार और शनिवार को विक्षोभ के असर से कुछ स्थानों पर तेज हवा चलेगी, जिनकी गति 35 से 40 किमी. प्रति घंटा रहने की संभावना है। बूंदाबांदी व हल्की बारिश की भी उम्मीद है।