14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के 12 जिलों में आज मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट, इन 9 जिलों में चलेगी आंधी

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते आज भी कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 15 Mar 2025, 9:02 AM IST

rajasthan-weather-alert

जयपुर। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई शहरों में बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। शुक्रवार को जयपुर के ग्रामीण इलाकों सहित सीकर, अलवर व करौली जिले में कहीं कहीं ओले गिरे। मौसम विभाग की मानें तो आज भी कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा।

पिछले 24 घंटे के दौरान जयपुर, सीकर, अलवर, करौली, दौसा, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, बीकानेर सहित कई कई जिलों में शुक्रवार को दोपहर बाद मौसम ने पलटी मारी। कई जगह तेज आंधी चलने के साथ बारिश हुई। वहीं, जयपुर के ग्रामीण इलाकों सहित सीकर, अलवर, करौली, हनुमानगढ़ और चूरू में कहीं-कहीं बारिश के साथ ओले गिरे। हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, अलवर और भरतपुर जिले में तो कई जगह देर रात तक बारिश का दौर जारी रहा।

कहां कितना रहा तापमान

मौसम केंद्र के अनुसार दो दिन से बारिश के असर से दिन के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट आई है। इससे कई दिनों से दिन में पड़ रही गर्मी से भी लोगों को राहत मिली। हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। वहीं, चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री, दौसा में 37, जैसलमेर में 36.1, बाड़मेर में 37.8, अजमेर में 35.6, जोधपुर में 36.6, चूरू में 34.8, सिरोही में 34.6 और बीकानेर में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार आज भी बारिश का असर कई जिलों में रहेगा। मौसम केंद्र के अनुसार आज अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग और जोधपुर क्षेत्र में दोपहर बाद हल्की बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में यहां हुई बारिश, बिछी ओलों की सफेद चादर, इन जिलों में येलो अलर्ट

इन जिलों में आंधी को लेकर येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के 9 जिलों में आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। अलवर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा भरतपुर में ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: विकास की नई रफ्तार पकड़ेगा जयपुर, JDA का दायरा होगा दोगुना, 633 गांवों की बदलेगी किस्मत