17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के ये दिग्गज राजपूत नेता पहुंचे दिल्ली, गजेंद्र शेखावत को BJP प्रदेश अध्यक्ष बनाने का विरोध!

राजस्थान के दिग्गज राजपूत नेता ने की राजनाथ सिंह से मुलाक़ात, अमित शाह से मिलने का भी कार्यक्रम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 3 May 2018, 10:53 AM IST

bjp gajendra singh shekhawat

नई दिल्ली/जयपुर।

भाजपा में राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष को लेकर मचे घमासान के बीच राज्य के कई नेता केन्द्रीय मंत्रियों से मेल-मुलाकात कर अपना पक्ष रख रहे हैं। इस क्रम में बुधवार को मारवाड़ के राजपूत समाज के नेता और बीज निगम के अध्यक्ष शंभूसिंह खेतासर ने केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के सियासी समीकरणों पर चर्चा की।

राज्य में नेतृत्व विहीन संगठन के नेताओं की नजर अब दिल्ली पर टिकी हुई है। प्रदेशाध्यक्ष के अभाव में वह सीधे केन्द्रीय नेतृत्व और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों से मिल रहे हैं। विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण टिकट के जुगाड़ में भी जुटे हैं।

READ: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को लेकर खींचातान के बीच गजेन्द्र सिंह शेखावत ने दिया बड़ा बयान

पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत के दामाद एवं विधायक नरपतसिंह राजवी भी दिल्ली दौरे पर हैं। हालांकि उनका कहना है कि वह निजी प्रवास पर हैं।

READ: ...तो आनंदपाल की मां भी लड़ सकती है चुनाव!

खेतासर ने पत्रिका को बताया कि राजनाथ सिंह को जोधपुर में एक कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दिया और राज्य में समाज से जुड़ी गतिविधियों से अवगत कराया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलने के लिए भी समय मांगा है।

READ: राजस्थान में ज़मीन 'बटोरने' में लगी BJP, 25 ज़िलों में सफल होने के बाद अब शाह ने जयपुर में लगाया आवेदन

खेतासर और शेखावत के रिश्ते नहीं अच्छे
शंभूसिंह खेतासर को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नजदीकी माना जाता है। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी है। राज्य के विभिन्न बोर्ड एवं निगम में 2 ही ऐसे नेता हैं, जिन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा है। सूत्रों की मानें तो पार्टी आलाकमान प्रदेशाध्यक्ष के लिए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का नाम आगे कर रखा है। खेतासर इसी का विरोध दर्ज कराने अमित शाह से मिलना चाहते हैं।

READ: वसुंधरा सरकार के नए फरमान ने अफसरों में मचा डाली है खलबली, ऐसा नहीं किया तो भुगतना पड़ेगा अंजाम!