इस मौके पर सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ( MP Rajyavardhan Singh Rathore ) ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए सरकार को चेताते हुए कहा कि सरकार बजरी माफियाओं ( Sand Mafia In Rajasthan ) पर नकेल डाले जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाऐं न हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से ही अपराधियों में काननू का भय समाप्त हो गया है। अपराधी बैखोफ होकर कानून तोड़ रहे हैं। जबकि, उनमें प्रशासन का भय होना चााहिए जिससे साधारण नागरिक अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके। उन्होंने कहा कि लोग अपनी कॉलोनी में भी सुरक्षित नही हैं, यह कैसी कानून व्यवस्था है। इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी कॉलोनियों में से बजरी के ट्रकों का आवागमन जारी है।