11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भगवान राम के स्वागत के लिए रामनिवास बाग बनेगा अयोध्यानगरी

अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है। भारत व सम्पूर्ण विश्व में भी इस दिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट, जयपुर नगर निगम ग्रेटर और जयपुर व्यापार महासंघ के सहयोग से अल्बर्ट हॉल पर 1 लाख 11 हजार दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Jan 06, 2024

भगवान राम के स्वागत के लिए रामनिवास बाग बनेगा अयोध्यानगरी

भगवान राम के स्वागत के लिए रामनिवास बाग बनेगा अयोध्यानगरी

अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है। भारत व सम्पूर्ण विश्व में भी इस दिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट, जयपुर नगर निगम ग्रेटर और जयपुर व्यापार महासंघ के सहयोग से अल्बर्ट हॉल पर 1 लाख 11 हजार दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे।

ट्रस्ट के अध्यक्ष सुधीर जैन गोधा ने प्रेस वार्ता में बताया कि प्रमुख साधु-संतों व महंतों के सानिध्य में राजस्थान के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, महापौर और सर्व समाज के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में रामलला की भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रीराम भक्त हिस्सा लेंगे। संपूर्ण रामनिवास बाग को अयोध्या नगरी के रूप में सजाया जाएगा, जिसमें राम द्वार, लक्ष्मण द्वार, भरत द्वार और हनुमान द्वार के साथ ही प्रमुख मार्ग भक्ति मार्ग और श्रद्धा मार्ग होंगे। रामनिवास बाग परिसर को भगवा रंग का बंदनवार लगाकर धार्मिक रूप दिया जाएगा और केसरिया रंग की ध्वजाए संपूर्ण रामनिवास बाग, जिसको हमने अयोध्या नगरी का स्वरूप माना है चप्पे चप्पे पर लगी होंगी।

ये होगा कार्यक्रम का स्वरूप

—अल्बर्ट हॉल पर प्रभु श्रीराम लल्ला का 35 फीट ऊंचा भव्य मंदिर, जो की कोलकाता से आए कारीगर बनाएंगे।
—मंच के दाईं ओर एक बड़े मंच पर भक्ति संध्या का आयोजन होगा।
—विशेष आकर्षण के तौर पर मंदिर के साथ ड्रोन शो/लेज़र शो किया जाएगा।
—न्यू गेट से मुख्य मंच तक पुष्प वर्षा के साथ प्रभु श्री राम की रथ यात्रा निकाली जाएगी। सभी व्यापारिक संगठन और नागरिक इस शोभा यात्रा का स्वागत करेंगे।
—पूरे रामनिवास बाग में ध्वनि प्रसारण यंत्रों की आवाज पहुंचेगी। दोनों तरफ महिलाएं केसरिया साड़ी पहनकर फूलों से राम भक्तों का स्वागत करेंगी।
—पुरुष भगवा कुर्ता पायजामा व केसरिया साफा बांधे हुए रहेंगे। महिलाएं केसरिया साड़ी/सूट पहनकर केसरिया साफा धारण करेंगी।
—कार्यक्रम के अंत में शानदार आतिशबाजी होगी।

यह भी पढ़ें:-विधानसभा सत्र के बीच में साधारण सभा बुलाई तो लेनी होगी सीएम की परमिशन