22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर के 54 स्कूलों के करीब 50 प्रतिशत विद्यार्थी 10 वीं में फेल

परीक्षा परिणाम कम होने पर विषयाध्यापक और संस्था प्रधान पर गिर सकती है गाज

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

Jun 23, 2018

RBSE 10th Exam 2018: 50 Percent Students of 54 Jaipur Schools failed

RBSE 10th Exam 2018: 50 Percent Students of 54 Jaipur Schools failed

जयपुर। एक ओर तो सरकार सरकारी स्कूलों के परिणाम बढ़ने की बात कर रही है, दूसरी ओर हकीकत ये है कि सरकारी स्कूलों के बहुत से बच्चों का तो बोर्ड परीक्षा में पास होना भी मुश्किल हो गया है। राजधानी जयपुर की बात करें तो 10 वीं बोर्ड परीक्षा में जयपुर के 54 स्कूलों का परीक्षा परिणाम 50 प्रतिशत से कम रहा है। राजधानी के 54 स्कूलों के करीब 50 प्रतिशत विद्यार्थी तो 10 वीं कक्षा पास ही नहीं कर पाए। हालांकि पूरक परीक्षा के पास इनमें से कई पास हो जाएंगे, लेकिन अभी आज की स्थिति इनकी यही है।

संस्था प्रधान और विषयाध्यापक पर होगी कार्रवाई
स्कूल का परीक्षा परिणाम कम होने पर संस्था प्रधान और कक्षा का परीक्षा परिणाम कम होने पर विषयाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। कक्षा 10 में 50 प्रतिशत और कक्षा 12 में 60 प्रतिशत से कम परिणाम पर कार्रवाई हो सकती है। ऐसे स्कूलों के संस्था प्रधान और विषयाध्यापकों को जिला शिक्षा अधिकारी ने नोटिस भी दिया है। लगातार तीन वर्ष तक विद्यालय व शिक्षक का परीक्षा परिणाम कम होने पर निदेशक की ओर से 17 सीसी की चार्जशीट भी प्रस्तावित की जा सकती है।

अच्छे परिणाम पर बधाई संदेश
जिला शिक्षा अधिकारी ने 80 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत तक परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यालयों के संस्था प्रधान और विषयाध्यापकों को बधाई संदेश भी दिया है। जयपुर प्रथम के 219 स्कूलों का कक्षा 12 में 80 प्रतिशत से अधिक और कक्षा 10 में 218 स्कूलों का परीक्षा परिणाम 80 प्रतिशत से अधिक रहा है।

दिए हैं नोटिस
जिन स्कूलों का परीक्षा परिणाम कम रहा है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे स्कूलों में परिणाम सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही अच्छा परिणाम देने वाले स्कूलों को बधाई संदेश भी दिया है।
दीपक शुक्ला, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी