माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर ने रीट 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड सचिव कैलाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यर्थी 15 जनवरी 2025 की अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन करें, क्योंकि अंतिम दिनों में सर्वर पर भार बढऩे से तकनीकी समस्याएं हो सकती हैं।