राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने Patrika.com से बातचीत में कहा कि अभी परीक्षा परिणाम तैयार किया जा रहा है। जून के पहले या दूसरे सप्ताह में परीक्षा परिणाम ( Reet Mains Result Date 2023 ) जारी किया जा सकता है। सबसे पहले लेवल वन और इसके बाद लेवल टू के 9 अलग-अलग विषय का रिजल्ट अलग-अलग दिन जारी किया जाएगा। आपको बता दें कि सोशल मीडिया में ऐसी अफवाह चल रही हैं कि मई में रीट मेन्स का परीक्षा परिणाम आएगा, लेकिन ऐसी खबरों को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने सिरे से नकार दिया।