24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rising Rajasthan: पीएम के दौरे को लेकर रिहर्सल आज, 3200 से ज्यादा पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा

Rising Rajasthan Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 दिसंबर को सुबह करीब 10 बजे जेईसीसी परिसर में होने वाले राइजिंग राजस्थान इंवेस्टमेंट समिट में भाग लेने के लिए पहुंचेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 8 Dec 2024, 9:58 AM IST

PM-Modi

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 दिसंबर को सुबह करीब 10 बजे जेईसीसी परिसर में होने वाले राइजिंग राजस्थान इंवेस्टमेंट समिट में भाग लेने के लिए पहुंचेंगे। पीएम के आगमन को लेकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा की कमान संभाल ली है। रविवार को जयपुर एयरपोर्ट से लेकर जेईसीसी तक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की रिहर्सल की जाएगी। इस दौरान कुछ समय के लिए यातायात रोका जाएगा।

शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मी भी बाहर से बुलाए गए हैं, ताकि समिट के दिन शहर में यातायात सुचारु रूप से चल सके। यह अतिरिक्त पुलिस बल विशेष रूप से उन मार्गों पर तैनात किया जाएगा, जहां ट्रैफिक की अधिक संभावना है। इसके अलावा, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राइजिंग राजस्थान इंवेस्टमेंट समिट के दौरान शहर में वीआइपी मूवमेंट और उच्च अधिकारियों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समिट के दौरान यातायात को कुछ समय के लिए ही रोका जाएगा और आमजन को अधिक परेशानी न हो, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव

डीसीपी (पूर्व) तेजस्विनी गौतम ने बताया कि समिट में भाग लेने के लिए देश-विदेश से मेहमानों के आने के दौरान कुछ समय के लिए यातायात रोका जाएगा। पीएम के समिट स्थल पर जाते समय ट्रैफिक रोका जाएगा, इसके बाद यातायात सामान्य हो जाएगा। इसके साथ ही, सोमवार शाम को पीएम के रामबाग होटल तक जाने के दौरान भी ट्रैफिक कुछ समय के लिए रुकेगा। जयपुर एयरपोर्ट से सांगानेर, गोशाला, इंडिया गेट जैसे प्रमुख इलाकों में, जहां अधिक भीड़ रहती है, वहां भी जरूरत पड़ने पर यातायात डायवर्ट किया जाएगा।

11 आइपीएस सहित 3200 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा

जयपुर. राइजिंग राजस्थान इंवेस्टमेंट समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। समिट में देश-विदेश से कई प्रमुख अतिथियों के शामिल होने की संभावना है, जिनकी सुरक्षा का जिम्मा 11 आइपीएस अधिकारियों सहित 3200 से अधिक पुलिसकर्मियों पर रहेगा।

यह भी पढ़ें: राजस्थान पंचायत चुनावों को लेकर गांवों में हलचल तेज, निर्वाचन आयोग ने जारी किए निर्देश

सुरक्षा के लिए विशेष तैनाती

एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) रामेश्वर सिंह ने बताया कि समिट के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की गई है। इस समिट के लिए 11 आइपीएस अधिकारी, 36 एडिशनल एसपी और डीसीपी, 67 डिप्टी एसपी और एसीपी, 182 इंस्पेक्टर, 320 एसआइ-एएसआइ, 2,750 जवान और 4 कंपनी आरएसी के जवानों को तैनात किया गया है। इनकी जिम्मेदारी एयरपोर्ट, कार्यक्रम स्थल, वीवीआईपी मार्ग और जयपुर के अन्य प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा सुनिश्चित करना होगी।

यह भी पढ़ें: राजस्थान के युवाओं के लिए अच्छी खबर, सरकार के एक साल पर मिलेगा नई भर्तियों का तोहफा

होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशाला की सर्चिंग

सुरक्षा को और कड़ा करने के लिए थानाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशालाओं और बाहरी व्यक्तियों के ठहरने वाले स्थानों की सर्चिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। शहर के बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।