पहले से निर्देश, हुआ कुछ नहीं
रीट 2021 पर्चा लीक मामले के बाद आरोपियों की सम्पत्ति कुर्क करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन आज तक किसी भी आरोपित की सम्पत्ति कुर्क नहीं की गई। रीट पेपर लीक मामले में राजस्थान एसओजी कुल 90 आरोपितों के खिलाफ पांच चार्जशीट कोर्ट में पेश कर चुकी है, जबकि 45 आरोपितों के खिलाफ अनुसंधान लंबित है।