4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Admit Card: प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा नौ व दस मई को, कल से डाउनलोड होंगे प्रवेश पत्र

Rajasthan government jobs 2026: बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र की जानकारी 2 मई 2026 से अपनी SSO आईडी के माध्यम से उपलब्ध करा दी गई है। प्रवेश पत्र 5 मई 2026 से डाउनलोड किए जा सकेंगे और इन्हें ऑनलाइन ही प्राप्त करना होगा, क्योंकि बोर्ड की ओर से किसी भी अभ्यर्थी को अलग से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

May 04, 2026

Rajasthan lab assistant exam date

Photo AI

Rajasthan lab assistant exam date: जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा-2026 के आयोजन को लेकर विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) की सीधी भर्ती परीक्षा 9 मई 2026 (शनिवार) को आयोजित की जाएगी, जबकि प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) की संयुक्त परीक्षा 10 मई 2026 (रविवार) को दो चरणों में होगी।

भूगोल विषय की परीक्षा एक ही प्रश्न पत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगी। वहीं विज्ञान विषय की परीक्षा दो पेपर में होगी, जिसमें पहला पेपर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तथा दूसरा पेपर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक लिया जाएगा।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र की जानकारी 2 मई 2026 से अपनी SSO आईडी के माध्यम से उपलब्ध करा दी गई है। प्रवेश पत्र 5 मई 2026 से डाउनलोड किए जा सकेंगे और इन्हें ऑनलाइन ही प्राप्त करना होगा, क्योंकि बोर्ड की ओर से किसी भी अभ्यर्थी को अलग से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।

परीक्षा के 10 जरूरी दिशा-निर्देश

दिशा-निर्देश
SSO ID से 5 मई से प्रवेश पत्र डाउनलोड करना अनिवार्य
परीक्षा केंद्र की जानकारी 2 मई से ऑनलाइन उपलब्ध
परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे पहले पहुंचना जरूरी
परीक्षा से 1 घंटे पहले प्रवेश द्वार बंद
आधार कार्ड या वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य
2.5×2.5 सेमी का नवीन रंगीन फोटो साथ रखें
केवल नीले रंग का पारदर्शी बॉल पेन ही मान्य
मोबाइल, ब्लूटूथ, घड़ी, कैलकुलेटर आदि पूरी तरह प्रतिबंधित
बायोमेट्रिक व फेस रिकग्निशन के बाद ही प्रवेश मिलेगा
फर्जी दस्तावेज या अनुचित साधनों पर सख्त कानूनी कार्रवाई

विस्तृत जानकारी यहां देखें…

Creating image

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम दो घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा, इसलिए समय का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है। प्रवेश के समय आधार कार्ड या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र अनिवार्य होगा। इसके अलावा अभ्यर्थियों को हाल ही का पासपोर्ट साइज फोटो तथा नीले रंग का पारदर्शी बॉल पेन साथ लाना होगा।

बोर्ड ने परीक्षा में पारदर्शिता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर, घड़ी, बैग, किताबें या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच और फेस रिकग्निशन के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।

बोर्ड ने चेतावनी दी है कि गलत जानकारी, फर्जी प्रमाण पत्र या अनुचित साधनों का उपयोग करने पर अभ्यर्थियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और परीक्षा से डिबार भी किया जा सकता है।