जनता की गाढ़ी कमाई को पानी की तरह बहाकर भाजपा खोए आधार को संबल मिलने के लिए कार्यक्रम किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा जारी परिपत्र में वर्णित है कि 7.2 करोड़ रुपए से ज्यादा जनता को रैली स्थल तक लाने के लिए उपयोग में लिए वाहनों पर खर्च की गई। इसके अतिरिक्त रैली स्थल तक लाए लोगों के रहने, खाने व टेन्ट आदि व्यवस्थाओं पर लगभग 50 करोड़ रुपए खर्च हुए। यदि इसमें प्रशासनिक खर्च को भी शामिल किया जाए तो यह राशि 1500 करोड़ तक पहुंचती है। उन्होंने कहा कि जितनी भी योजनाओं को लेकर दावे किए, वे सच्चाई से कोसों दूर हैं।