5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिया से कूदी कार, सरपंच पति की मौत

राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर रेटा के पास सड़क पर मरे पड़े कुत्ते को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे कूद गई।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Santosh Trivedi

Jan 21, 2016

राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर रेटा के पास सड़क पर मरे पड़े कुत्ते को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे कूद गई। इसमें बींदरवाड़ा सरपंच के पति की मौत हो गई तथा सरपंच व उसके दो बच्चे गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सिकंदरा थाना पुलिस ने शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया।

सिकंदरा थाने के हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश ने बताया कि मृतक सरपंच पति बींदरवाड़ा निवासी मानसिंह (40) पुत्र शम्भूसिंह राजपूत है तथा घायलों में उसकी पत्नी व सरपंच सुनीता देवी, पुत्र पधुम्न (7) व पुत्री सुरभि (10) है। चारों शाम को कार से दौसा की ओर आ रहे थे। रेटा पुलिया के पास सड़क पर मरे पड़े कुत्ते को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे कूद गई। इसमें मानसिंह की मौके पर ही मौत हो गईतथा सरपंच सहित दोनों बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से तीनों को जयपुर रैफर कर दिया।