8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SDM Jyoti Maurya Case: आलोक मौर्य के समर्थन में उतरे राजस्थानी सिंगर, न्याय की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये गाना

SDM Jyoti Maurya Case: पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य का मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 16 Jul 2023, 2:30 PM IST

patrika_5.jpg

जयपुर। SDM Jyoti Maurya Case: पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य का मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। इस विवाद को लेकर पिछले कई दिनों से लोग सोशल मीडिया अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई एसडीएम ज्योति का समर्थन कर रहे है तो कोई आलोक का। इस मामले के कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, जिसके बाद यूजर्स ने ज्योति मौर्य को खूब ट्रोल किया।

यह भी पढ़ें : मनाली भू-स्खलन हादसा: शव के पहुंचते ही परिजन में मचा कोहराम, गमगीन माहौल में एक का हुआ अंतिम संस्कार

सोशल मीडिया पर एक राजस्थानी गाना वायरल हो रहा है। जो इस मामले पर बना है। इस राजस्थानी सॉन्ग को भीलवाड़ा के सिंगर जगदीश गुर्जर गोरसिया और चंदा प्रजापत ने गाया है। इस गाने में ज्योति के आलोक को धोखा देने का जिक्र है। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ से आलोक को न्याय दिलाने की बात भी कही गई है।

इस गाने पर सिंगर जगदीश गुर्जर ने पत्रिका से बातचीत की। उन्होंने बताया कि हम आलोक मौर्य का समर्थन करते हैं और सभी से अपील करते हुए जगदीश ने कहा कि आलोक मौर्य को न्याय मिलना चाहिए। आगे कहा कि एसडीएम ज्योति मौर्य का पद उनके पति आलोक मौर्य को दिया जाए और एसडीएम ज्योति मौर्य को पद से हटाया जाए। इस मामले के बाद लोग अपनी बेटी और पत्नी को पढ़ाने से कतरा रहे हैं। उस पर सिंगर जगदीश गुर्जर ने कहा कि सभी लड़कियां एक जैसी नहीं होतीं।

यह भी पढ़ें : बेरोजगारों की पैरवी के लिए कोई तैयार नहीं, कई आरोपियों की हो चुकी जमानत

इस गाने के बोल कुछ ऐसे है 'ज्योति मौर्य को उनके पति आलोक ने पढ़ाया-लिखाया और एसडीएम बनाया। लेकिन, ज्योति ने उसे धोखा दे दिया। ज्योति बेवफा निकली और उसने आलोक को छोड़ दिया। आगे इस गाने में सभी लोगो से अपील करते हुए सिंगर ने कहा कि सभी महिलाएं एक जैसी नहीं होतीं।

दरअसल एसडीएम ज्योति मौर्य पर आरोप है कि उन्होंने एसडीएम बनने के बाद अपने पति आलोक मौर्य को छोड़ दिया। सफाई कर्मचारी के आलोक मौर्य का आरोप है कि उसने कड़ी मेहनत और पैसे उधार लेकर अपनी पत्नी को पढ़ाया और एसडीएम बनाने में उसका साथ दिया, लेकिन जब वह अफसर बन गई तो उसने मुझे ही रिश्ता तोड़ दिया।