पढ़ाई हो रही प्रभावित
ग्रीष्मावकाश के बाद स्कूल फिर से खुल गए हैं। स्कूलों में पढ़ाई भी शुरू हो गई है। अब बीच में शिक्षकों के तबादले होने से शिक्षक परेशान हैं, वहीं विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। जिन शिक्षकों के इच्छित स्थान पर तबादले नहीं हुए हैं, वे भी परेशान हैं। कई शिक्षकों में तो कार्यग्रहण करने की तिथि निकलने के बाद भी कार्यग्रहण नहीं किया है, वे अब भी तबादला निरस्त कराने या फिर मनचाहे स्थान पर कराने के जोड़—तोड़ में लगे हैं।