27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
फंस गई सीमा Seema Haider..! सामने आई बड़ी सच्चाई, अब एक और नया ट्विस्ट
Play video

फंस गई सीमा Seema Haider..! सामने आई बड़ी सच्चाई, अब एक और नया ट्विस्ट

Seema Haider Latest News: राजस्थान सहित पूरे देश में सीमा हैदर चर्चा का विषय बनी हुई है। पाकिस्तान से आई सीमा हैदर के सच की पड़ताल में हिंदुस्तान की एजेंसियां लगी हैं। हर कोई जानना चाहता है कि सीमा हैदर का अतीत क्या है, इसके हिंदुस्तान आने का मकसद क्या है? देखें पत्रिका टीवी की खास रिपोर्ट—

Google source verification

Seema Haider Latest News: राजस्थान सहित पूरे देश में सीमा हैदर चर्चा का विषय बनी हुई है। पाकिस्तान से आई सीमा हैदर के सच की पड़ताल में हिंदुस्तान की एजेंसियां लगी हैं। हर कोई जानना चाहता है कि सीमा हैदर का अतीत क्या है, इसके हिंदुस्तान आने का मकसद क्या है? इसी सच की पड़ताल में सीमा हैदर और उसके प्रेमी सचिन मीणा समेत घरवालों से दो दिन की बड़ी पड़ताल हो चुकी है।

 

अब जांच एजेंसियों का शक और बढ़ गया है, क्योंकि सीमा हैदर के बयान, तथ्य और दस्तावेज मेल नहीं खा रहे है। अब आपको सीमा हैदर की सच्चाई बताते है। पाकिस्तान में सीमा हैदर का भाई आसिफ पाकिस्तानी रेंजर्स की टुकड़ी में कराची में तैनात है। यह नजरअंदाज करने वाली बात नहीं है। पाकिस्तान के इस्लामाबाद में सीमा हैदर का चाचा पाकिस्तानी फौज का अधिकारी है।

 

यह भी मामूली बात नहीं है। सीमा हैदर दावा करती है कि इसे पढ़ाया लिखाया नहीं गया। इसकी जबरन शादी कर दी गई। इसके साथ जुल्म हुआ और यह घर छोड़ कर भारत आ गई। भारत आने के बाद सीमा हैदर अब खुद की पहचान सीमा सचिन मीणा के तौर पर बताती है। इससे पहले इसका नाम सीमा हैदर था और उससे पहले सीमा रजा। पाकिस्तान में सीमा की अब तक की पहचान बस इतनी सी है। इससे पीछे की तारीख के पन्ने पलटें तो सीमा हैदर के एक सच का पर्दाफाश होता है। देखें पत्रिका टीवी की खास रिपोर्ट—