2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवराज सिंह चौहान का बड़ा एलान, राजस्थान के गांवों में करीब 3 लाख 41 हज़ार घर बनाएगी केंद्र

Rajasthan News : जयपुर में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एलान किया कि राजस्थान के गांवों में केंद्र सरकार 3 लाख 41 हज़ार से ज़्यादा घर बनाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 11 Dec 2024, 11:02 AM IST

Shivraj Singh Chauhan Big Announcement Centre will build 3 lakh 41 thousand houses in villages of Rajasthan

Rajasthan News : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को केंद्र सरकार की तरफ से राजस्थान को बड़ा तोहफा दिया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा राजस्थान के गांवों में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 3 लाख 41 हजार 620 मकान बनाए जाएंगे। राजस्थान लगातार आगे बढ़े, इसके लिए केंद्र सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। पीएम मोदी की सरकार राजस्थान के विकास को रफ्तार देने के लिए प्रतिबद्ध है।

कृषि के ज़रिए राजस्थान को बदलने के लिए 6 सूत्री रणनीति

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, कृषि के ज़रिए राजस्थान को बदलने के लिए हमारी 6 सूत्री रणनीति है। पहला, उत्पादन बढ़ाना, दूसरा, लागत कम करना, तीसरा, उत्पादन का उचित दाम देना, चौथा, प्राकृतिक आपदाओं में किसानों की मदद करना, पांचवां, कृषि का विविधीकरण…भारत को दुनिया का फूड बास्केट बनाना है, हमें प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना है। कृषि आज भी भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।

यह भी पढ़ें :केंद्र सरकार का अजमेर को तोहफा, बनेंगे 6 फ्लाईओवर और अंडरपास, 169.04 करोड़ मंजूर

समिट का आज दूसरा दिन

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आज दूसरा दिन है। यह समिट 9 दिसम्बर से 11 दिसम्बर तक चलेगा।