SI Paper Leak: जयपुर। एसआइ भर्ती-2021 का पेपर परीक्षा से पहले कितने अभ्यर्थियों के पास और किसके माध्यम से पहुंचा, इसकी जानकारी स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के अनुसंधान अधिकारी जुटा रहे हैं। एसओजी ने चार्जशीट में माना कि बड़ी संख्या में आरोपियों के खिलाफ अनुसंधान अभी बाकी है। वहीं पेपरलीक से जुड़े मोस्ट वांटेड यूनिक भांभू, सुरेश ढाका, विनोद रेवाड़ व हरियाणा गैंग का सुनील मास्टर अभी पकड़े नहीं जा सके। इनके पकड़े जाने के बाद कई बड़े खुलासे होंगे।