हरियाणा के दादरी शहर से ताल्लुक रखने वाले विश्वास ने राजस्थान पत्रिका डॉट कॉम को बताया कि फिलहाल वो और परविंदर दोनों इंडिया ट्यूर पर निकले हुए हैं। इसके तहत वे देश के अलग-अलग शहरों में जाकर शो कर रहे हैं। जयपुर में आयोजित होने वाले शो से पहले वे दिल्ली, मुंबई और कोलकाता सहित कई शहरों में शो कर चुके हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जयपुर में भी उनकी परफॉर्मेंस को सराहा जाएगा।